गोंदिया. चिचगढ़ थाना क्षेत्र के मिसपिरी-हितापहाड़ी जंगल क्षेत्र के खुले स्थान में झाड़ियों में बूचड़खाने के लिए 54 हजार मूल्य के मवेशियों को बांधकर रखा गया था. जिन्हें मुक्त करवाया गया. फरार व्यक्ति के खिलाफ चिचगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है. गुरुवार (21 तारीख) सुबह करीब 7.41 बजे चिचगढ़ पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि चिचगढ़ पुलिस ठाणे सीमा में मिसपिरी-हितापहाड़ी झाड़ी जंगल के क्षेत्र में एक अनधिकृत मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने के लिए बांधकर रखा गया है. चिचगड़ थाने के पुलिस निरीक्षक जनार्दन हेगड़कर के आदेश पर गश्त के दौरान और सूत्रों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 10 जानवरों मुक्त करवाया गया. इस दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भाग गया. चिचगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है.
बूचड़खाने ले जाने के लिए झाड़ियों में बंधे मवेशियों को करवाया मुक्त
RELATED ARTICLES






