बूचड़खाने ले जा रहे 11 मवेशियों की बचाई जान

0
233

गोंदिया. सालेकसा तहसील के कन्हारटोला गांव में बूचड़खाने में ले जाने के लिए बांध कर रखे गए 11 मवेशियों को पुलिस ने छापा मारकर मुक्त कराया. आरोपी कवड़ी निवासी नरेश दादूलाल बिसेन, निंबा निवासी मुकेश प्रभुदास राऊत (27) व सुनील हिरालाल शहारे (38) ने 11 मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने के लिए जंगल में बांध कर रखा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापा मारा और 11 मवेशियों को जब्त कर लिया. यह कार्रवाई हवलदार श्यामकुमार डोंगरे ने की है और आरोपी नरेश बिसेन, मुकेश राऊत और सुनील शहारे के खिलाफ धारा 11 (1) (ड) उपधारा 5 (अ) 9 (अ) महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया. जांच पुलिस नायक शेंडे कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here