गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव तहसील के बोंडगांवदेवी में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म होने की गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. इस मामले में अर्जुनी मोरगांव पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 16 वर्षीय विधि संघर्ष लड़के को हिरासत में लिया और बाल न्यायालय में पेश किया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार की सुबह करीब 11 बजे की है. पड़ोस में रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों को खेलने के बहाने घर में बुलाया गया. संबंधित लड़कियों में से एक की उम्र केवल छह वर्ष नौ महीने बताई गई, जबकि दूसरी की उम्र दस वर्ष आठ महीने बताई गई. यह भी आरोप है कि घटना के बाद लड़कियों को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई. इसलिए मामला ज्यादा गंभीर माना जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही अर्जुनी मोरगांव पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया. उसकी चिकित्सकीय जांच की गई है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि आगे की कार्यवाही के लिए उसे बाल न्यायालय में पेश किया गया है. इस बीच इस घटना से परिसर में रोष व निराशा है तथा नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर सामने आ गया है. आगे की जांच पुलिस कर रही है.
ब्रेकींग न्यूज, दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म, विधि संघर्ष लड़के के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज
RELATED ARTICLES






