गोंदिया. बहु प्रतिक्षित भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही, सभी राजनैतिक दलों में चुनाव को लेकर सरगरमिया तेज है और हर दल अपने मतदाताओं की संख्या के आधार पर रणनीति बनाने में जुटा हुआ है. उल्लेखनीय है कि, गत 2016 में गोंदिया-भंडारा जिले की राजनीति में उल्लेखनीय परिवर्तन आया, जब प्रफुल गोपालदास अग्रवाल ने इस विधान परिषद सीट के लिए नामांकन दाखल कर, दोनों जिलो में सभी पक्षों के युवा कार्यकर्ताओं के बीच अपने समर्थक पेठ और मित्रता तथा कुशल प्रबंधन के दम पर भरपुर मत लेकर, मामुली अंतर से पीछे रहे. चुनावी पराजय के बाद वे दोनों जिलो में युवा नेतृत्वकर्ता के रुप में राजनीति को प्रभावित करते रहे है. पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के शशक्त राजनीतिक मार्गदर्शन में प्रफुल अग्रवाल युवाओं के बीच लोकप्रिय है और हाल ही में संपन्न हुए नगर परिषद चुनाव में उनकी रणनीति और भूमिका के वजह से गोंदिया जिले में तीन नगर परिषदों में कॉग्रेस की सरकार बनी और कॉग्रेसियों के बीच नए उत्साह का संचार हुआ. गत वर्ष संपन्न गोंदिया जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक चुनाव में भी पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रफुल अग्रवाल के कुशल नेतृत्व और रणनीति के तहत कॉंग्रेस पक्ष ने सभी 20 सीटो पर दमदारी से चुनाव लड़ा और अपेक्षा से अधिक सीटो पर जीत दर्ज कराई. उल्लेखनीय है कि, जिला मध्यवर्ती बैंक चुनाव में वे स्वंय निर्विरोध संचालक निर्वाचित हुए.
गत 2016 में संपन्न विधान परिषद चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार स्वरुप मामुली अंतर से पीछे रहने और गोंदिया जिले की नगर परिषद के चुनावों में मिले सकारात्मक नतीजों से उनके सभी कार्यकर्ता और समर्थक उत्साही और चुनाव लड़ने हेतु आग्रही है. प्राप्त जानकारीनुसार सभी के अनुरोध पर प्रफुल गोपालदास अग्रवाल ने पुनः चुनाव मैदान में उतरने का मानस बना लिया है और संभवतः शुक्रवार या सोमवार को वे नामांकन दाखल करेंगे.
प्रफुल अग्रवाल के चुनाव मैदान में उतरने के बाद चुनावी ऊट किस करवट बैठता है, इस पर सभी की निगाहे लगी है, यह विशेष उल्लेखनीय है.
भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव के प्रफुल गोपालदास अग्रवाल होंगे उम्मीदवार, 28 मई या 1 जुन को दाखल करेंगे नामांकन
RELATED ARTICLES






