VSS ग्रुप गोंदिया द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन
गोंदिया. भगवान झूलेलालजी के जन्मोत्सव (चेट्रीचंड्र) के पावन अवसर पर वीएसएस ग्रुप गोंदिया द्वारा पूज्य सिंधी मनिहारी धर्मशाला, गोंदिया में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में समाज के युवाओं, महिलाओं व नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया.

कार्यक्रम की शुरुआत सिंधी समाज के गणमान्यों द्वारा भगवान झूलेलालजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व ज्योत प्रज्वलित कर की गई. इसके पश्चात रक्तदान शिविर का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर 100 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का सराहनीय कार्य किया. रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. यह रक्तदान शिविर गंगाबाई शासकीय रक्तकोष, गोंदिया के सहयोग से संपन्न हुआ. इस आयोजन में महिलाओं व 18 वर्ष के नवयुवकों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया. साथ ही जिला यातायात प्रभारी नागेश भास्कर ने भी रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया.
इस अवसर पर वीएसएस ग्रुप के संस्थापक विनोद (गुड्डू) चांदवानी ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए. ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा व सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है. इस अवसर पर सिंधी समाज के गणमान्य, पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण तथा वीएसएस ग्रुप के अध्यक्ष धरम खटवानी, सुनील संभवानी, अजय गोपालानी, दीपक कुकरेजा, प्रकाश कोडवानी, चार्टर्ड अकाउंटेंट भूषण रामचंदानी, संजय तेजवानी, मोनू शिवदासानी, दिनेश रामनानी, किशन नागवानी, सुमित सटआनी, श्याम वाधवानी, सुनील मोटवानी, रितेश नागदेव, दीपक आहूजा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
भगवान झूलेलालजी के जन्मोत्सव (चेट्रीचंड्र) के पावन अवसर पर 100 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
RELATED ARTICLES






