भीषण दुर्घटना में मां-बेटे की मौत, पति घायल, कनेरी नाले के पास की घटना

0
529

गोंदिया. सड़क अर्जुनी तहसील के कोहमारा से नवेगांवबांध राज्य राजमार्ग क्र. 11 पर कनेरी नाले के पास बुधवार दोपहर करीब 12.15 बजे भीषण हादसा हो गया, जिसमें मां और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक के नाम शुभांगी पितांबर लांजेवार (30), रियांश पितांबर लांजेवार (9) व घायल पति का नाम पितांबर प्रकाश लांजेवार (35) बताया गया है.

जानकारी के अनुसार, पितांबर लांजेवार अपने पत्नी व लड़के के साथ मोटरसाइकिल क्र. एमएच 35 – एएम 7345 से नवेगांवबांध से कोहमारा की ओर जा रहा था. इसी बीच अज्ञात ट्रक के चालक ने अपना ट्रक लापरवाहीपूर्वक व तेज गति से चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें शुभांगी व रियांश की मौके पर ही मौत हो गई तथा पितांबर गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही डोंगरगांव पुलिस केंद्र के सहायक पुलिस निरीक्षक राजू बस्तवाडे, पुलिस उपनिरीक्षक मट्टामी व उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची व पंचनामा किया. दुर्घटना के बाद कुछ देर तक यातायात बाधित रहा. लेकिन बाद में उसे सुचारू किया गया. डुग्गीपार पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here