Monday, May 4, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमकान में लगी आग, लाखों रु. का नुकसान, केशोरी की घटना

मकान में लगी आग, लाखों रु. का नुकसान, केशोरी की घटना

गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव तहसील के केशोरी के पंढरीनगर में सोमवार की सुबह 10 से 10.30 बजे के बीच एक घर में अचानक आग लग गई. सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. लेकिन लाखों रु. का नुकसान होने की जानकारी मिली है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंढरीनगर/केशोरी निवासी सदाशिव शिवराम मड़ावी के घर में अचानक आग लग गई. हालांकि आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि यह शॉर्ट सर्किट या कोई अन्य कारण से लगी होंगी. सूचना मिलते ही ग्रामीण और केशोरी पुलिस मौके पर पहुंची और अर्जुनी नगर पंचायत की दमकल को बुलाया गया व पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन, पूरा घर जलकर खाक हो गया. नकदी और आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, अनाज भंडार, बर्तन, कपड़े, खिड़कियां-दरवाजे, बिस्तर, लकड़ी की छत और अन्य फर्नीचर सामग्री पूरी तरह से जल गईं. इस आग में करीब 11 लाख 87 हजार के नुकसान की जानकारी मंडल अधिकारी पुंडलिक कुंभारे और ग्राम राजस्व अधिकारी देवेंद्र बोरकर ने तहसीलदार को दी है. इस बीच नागरिकों ने प्रशासन से परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments