गोंदिया. सालेकसा तहसील के पुजारीटोला मत्स्यपालन सहकारी संस्था मर्या. कोटरा के पदाधिकारी व संचालकों ने कुल 1 करोड़ 17 लाख 95 हजार 720 रु. का घाटाला करने का मामला सामने आया है. इस मामले में सालेकसा पुलिस ने 11 पदाधिकारी व संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
जानकारी के अनुसार, पुजारीटोला मत्स्यपालन सहकारी संस्था मर्या. कोटरा के 11 पदाधिकारी व संचालकों ने संस्था के द्वारा 85 हजार रु. के नायलॉन जाले के लिए अनुदान वितरित करने का नमूद है. लेकिन लाभार्थी चयन प्रक्रिया का पालन न करते हुए भुगतान किया व कैसे किया एका रेकार्ड उपलब्ध नहीं है. जिससे उन्होंने पुरा अनुदान उठाकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया. साथ ही संस्था में मच्छली मजदूरी के भुगतान के लिए 70 लाख 61 हजार 770 रु. आए है, ऐसा रिकॉर्ड पर है. लेकिन मजदूरी का पुरा भुगतान रिकॉर्ड पर नहीं है. कुल 34 लाख 23 हजार 950 रु. का भुगतान किसे किया गया इसके कोई सबुत नहीं है. साथ ही संस्था में काम करने वाले कर्मचारियों के मानधन के कुल 12 लाख 25 हजार रु. भुगतान किया ऐसा नमुद है. लेकिन मानधन भुगतान का मुल प्रमाण रिकॉर्ड पर नहीं है. इस तरह आरोपियों ने साजिश कर गलत पत्र तैयार कर कुल 1 करोड़ 17 लाख 95 हजार 720 रु. की धोखाधड़ी की. फिर्यादी राजेश केशवराव शहारे (52) की शिकायत पर सालेकसा पुलिस ने कोटरा निवासी आरोपी विनोद मंगरू कागदीमेश्राम (60), लोहारा निवासी धनराज परसराम शेंडे (45), कोटरा निवासी संजय मग डिग्री मग कागदीमेश्राम, कोटरा निवासी गुजोबाजी बारूक मेश्राम (78), कोटरा निवासी आत्माराम दश डिग्री भुते (55), देवेंद्र हरिचंद कोटांगले, सिंगाटोला निवासी भिमराज ठाडु मरस्कोल्हे, हेटीटोला निवासी प्रेमलाल मोतिलाल मेश्राम, चिचटोला निवासी रघुनाथ बिसन मोरदेवे, सोनारटोला निवासी पुरुषोत्तम चैतराम ढवरे व मुल्ला निवासी महिला पर मामला दर्ज किया है. जांच पुलिस निरीक्षक भुषण बुराडे कर रहे हैं.
मत्स्यपालन संस्था में 1.17 करोड़ का घोटाला, 11 पदाधिकारी व संचालकों पर मामला दर्ज
RELATED ARTICLES






