मधुमक्खियों के हमले में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

0
213

गोंदिया. मधुमक्खियों के हमले में सेवानिवृत्त शिक्षक मनोहर सदाशीव बोरकर (65) की मौत हो गई. यह घटना 16 अगस्त को सुबह 10 बजे अर्जुनी मोरगांव तहसील के येरंडी/देवलगांव में घटित हुई.

जानकारी के अनुसार, अर्जुनी मोरगांव तहसील के येरंडी/देवलगांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक मनोहर सदाशिव बोरकर येरंडी/देवलगांव खेत परिसर में गए थे. इसी बीच अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया. जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here