मवेशियों का ट्रक पकड़ा, 13 लाख 10 हजार रु. का माल जब्त

0
190

गोंदिया. छत्तीसगढ़ मार्ग से सिरपुर सीमा जांच नाके से देवरी की ओर आ रहे अवैध मवेशियों का ट्रक देवरी पुलिस ने पकड़ा. यह कार्रवाई 25 जनवरी को सुबह 6.15 बजे की गई. इस कार्रवाई में 17 मवेशियों सहित कुल 13 लाख 10 हजार रु. का माल जब्त किया गया.
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ से सिरपुर सीमा जांच नाका पार करके देवरी की ओर आ रहे ट्रक क्र. सीजी 04- पीई 6582 के मालिक को देवरी पुलिस ने गश्त के दौरान पूछताछ की. उसने अपना नाम भिलाई के जंजगिरी निवासी शैलेंद्र चरनुदा भारती (26) बताया. ट्रक की जांच करने पर उसमें 17 मवेशियां पाई गई. जिन्हें निर्दयतापूर्वक बांधकर रखा गया था. देवरी पुलिस ने 5 लाख 10 हजार रु. कीमत के 17 मवेशियां व 8 लाख रु. कीमत का ट्रक ऐसा कुल 13 लाख 10 हजार रु. का माल जब्त किया है. साथ ही आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है. यह कार्रवाई वरिष्ठों के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक प्रविण डांगे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक राठोड, पुलिस नायक पंकज पारधी, सिपाही खांडेकर, हवलदार बडोले ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here