महाका गांव में लाठी से हमला कर बुजुर्ग की हत्या, देवरी तहसील की घटना

0
18

गोंदिया. देवरी तहसील के महाका गांव में एक बुजुर्ग की लाठी से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार दोपहर की बताई गई है. मामले में चिचगढ़ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, महाका निवासी नितेशकुमार होतीलाल बडोले (36) मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे साखरीटोला में था. इसी दौरान गांव के पुलिस पाटिल नीरज मुलेटी ने फोन कर सूचना दी कि उनके पिता होतीलाल बलीराम बडोले के साथ गांव के छोटू नंदलाल बंजार (25) ने मारपीट की है. सूचना मिलते ही नितेशकुमार घर पहुंचा तो दरवाजा खुला मिला और घर के छप्पर के नीचे सामान बिखरा पड़ा था. उसके पिता होतीलाल बडोले खून से लथपथ हालत में पड़े थे. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोपहर करीब 11.30 से 12.15 बजे के बीच आरोपी छोटू बंजार ने घर में भोजन कर रहे होतीलाल बडोले के सिर पर लाठी से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. चिचगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और घटना के कारणों सहित मामले की विस्तृत जांच जारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here