महायुति सरकार किसान हित में कर रही प्रभावी काम : सांसद राजेंद्र जैन, कटंगीकला में किसानों को कर्जमाफी प्रमाणपत्र वितरित 

0
8

गोंदिया. पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर किसान कर्जमाफी योजना-2026 के तहत महायुति सरकार द्वारा कर्जमाफी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है. इसी क्रम में गोंदिया तहसील के कटंगीकला स्थित सेंट्रल कृषक सेवा सहकारी संस्था में पात्र किसानों को कर्जमुक्ति प्रमाणपत्र वितरित किए गए. सांसद राजेंद्र जैन के हाथों लाभार्थी किसानों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए. इस अवसर पर जिला उपनिबंधक योगेश भाकरे तथा जिला मध्यवर्ती बैंक के महाप्रबंधक सुरेश टेटे प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद राजेंद्र जैन ने कहा कि महायुति सरकार ने हमेशा किसान, मजदूर तथा मातृशक्ति के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आम जनता और किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिनमें किसान कर्जमाफी योजना एक ऐतिहासिक फैसला है. उन्होंने बताया कि योजना का क्रियान्वयन शुरू हो चुका है और पात्र किसान ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सीधे कर्जमाफी का लाभ प्राप्त कर सकेंगे. सांसद जैन ने कहा कि गोंदिया जिले के पात्र किसानों के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी कर्जमाफी साबित होगी, जिससे हजारों किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा. सांसद राजेंद्र जैन ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा सांसद प्रफुल पटेल के प्रति किसान हित में लिए गए इस निर्णय के लिए आभार भी व्यक्त किया.
कार्यक्रम में प्रेमकुमार रहांगडाले, राजलक्ष्मी तुरकर, केतन तुरकर, पूजा अखिलेश सेठ, बालकृष्ण पटले, बाबा पगरवार, सरला चिखलोंडे, मोहिनी वराडे, अखिलेश ठाकूर, अखिलेश सेठ, कीर्ती पटले, सदाशिव वाघाडे, गणेश लांजेवार, लिकेश चिखलोंडे, भाऊलाल रहांगडाले, मदन चिखलोंडे, रमेश गौतम, मंगल ठाकरे, केवल रहांगडाले, दिनेश तुरकर, सुनील पटले, शैलेश वासनिक सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here