Monday, April 20, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमहाराजस्व समाधान शिविर के तहत नागरिकों को तत्परता से सेवा प्रदान करें...

महाराजस्व समाधान शिविर के तहत नागरिकों को तत्परता से सेवा प्रदान करें : जिप अध्यक्ष भेंडारकर

पहले चरण में अर्जुनी मोरगांव के महागांव में हुआ कार्यक्रम
गोंदिया. छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर अंतर्गत नागरिकों को तत्परता से सेवा पहुंचाने के लिए प्रशासन व जनप्रतिनिधि को समन्वय से काम करना चाहिए. ऐसे विचार जिला परिषद अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर ने अर्जुनी मोरगांव तहसील के महागांव मंडल में छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर के प्रथम चरण के कार्यक्रम में व्यक्त किए. इस समाधान शिविर में जिप महिला व बाल कल्याण सभापति पूर्णिमा ढेंगे, जिप सदस्य जयश्री देशमुख, पंस सदस्य नाजुक कुंभरे, जिलाधीश प्रजीत नायर, उपविभागीय अधिकारी ज्योति कांबले, तहसीलदार अनिरुद्ध कांबले, प्रभाकर कोवे व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे.
भेंडारकर ने आगे कहा कि शासन के निर्णय, नीति, योजना अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाने के लिए इसी तरह के शिविरों का आयोजन होना अत्यंत जरुरी है. गांव के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजना का लाभ पहुंचे, यही इस शिविर का उद्देश्य है. जिलाधीश ने कहा कि प्रशासन दुर्गम क्षेत्र के अंतिम नागरिकों तक पहुंचकर अधिक से अधिक लोकाभिमुख करने के लिए सदैव तत्पर है. कामकाज में त्रुटी, परेशानी होने पर उस पर सकारात्मकता से मार्ग निकालने का प्रयास किया जाएगा. गोंदिया तहसील के गोंदिया मंडल में जलाराम लॉन गोंदिया में शिविर आयोजित किया गया. जहां विधायक विनोद अग्रवाल, पंस सभापति मुनेश रहांगडाले, उपविभागीय अधिकारी चंद्रभान खंडाईत, तहसीलदार समशेर पठान, अपर तहसीलदार श्रीकांत कांबले उपस्थित थे. इस दौरान लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया, उसी प्रकार तिरोड़ा के परसवाड़ा मंडल में स्थित जिप हाईस्कूल व कनिष्ठ महाविद्यालय, गोरेगांव तहसील के हिरडामाली मंडल के गुरुकृपा लॉन, देवरी तहसील के ककोड़ी मंडल के मुरमाड़ी ग्राम पंचायत कार्यालय, आमगांव तहसील के तिगांव मंडल के जिप प्राथमिक शाला जांभुरटोला, सालेकसा तहसील के आमगांव खुर्द मंडल के तहत तिरखेड़ी ग्राम पंचायत कार्यालय व सड़क अर्जुनी तहसील के शेंडा मंडल की जिप वरिष्ठ प्राथमिक शाला शेंडा में शिविर का आयोजन किया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments