महाराजस्व समाधान शिविर में 6,328 मामलों का निपटारा

0
135

गोंदिया. छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान अभियान के पहले चरण में गोंदिया, गोरेगांव, तिरोड़ा, देवरी, आमगांव, सालेकसा, सड़क अर्जुनी व अर्जुनी मोरगांव में शिविर का आयोजन किया गया था. इस शिविर में कुल 6 हजार 328 मामलों का निपटारा किया गया.
अर्जुनी मोरगांव तहसील के बोंडगांवदेवी मंडल में हुए महाराजस्व समाधान शिविर के पहले चरण के कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर ने नागरिकों से छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर का लाभ लेने की अपील की. इस दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों के हस्ते लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए. भेंडरकर ने आगे कहा कि राजस्व विभाग के माध्यम से लाभार्थियों को उनके दरवाजे तक जाकर योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की एक तारीफ के काबिल पहल है. उन्होंने कहा कि जब से पात्र लाभार्थियों को गांव स्तर पर ही लाभ मिल रहा है, तब से लोगों को तहसील कार्यालय भी नहीं जाना पड़ रहा है. अपर जिलाधीश मुल्ला ने कहा कि आने वाले दिनों में स्कूल प्रवेश के और भी मामले आएंगे और उन्होंने विद्यार्थियों के जरूरी प्रमाण पत्र बांटने के लिए स्कूलों के साथ मिलकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए. अर्जुनी मोरगांव तहसील के बोंडगांवदेवी में आयोजित शिविर में 750 मामलों का निपटारा किया गया. साथ ही गोंदिया तहसील में 464, तिरोड़ा में 1963, गोरेगांव में 447, देवरी में 890, आमगांव में 490, सालेकसा में 904 व सड़क अर्जुनी में 420 ऐसे कुल 6 हजार 328 मामलों का निपटारा किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here