महाराष्ट्र दिवस पर मंत्री सावकारे करेंगे ध्वजारोहण

0
101

गोंदिया. राज्य के वस्त्रोद्योग मंत्री संजय सावकारे 1 मई महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय मैदान कारंजा में सुबह 8 बजे होनेवाले मुख्य शासकीय समारोह में ध्वजारोहण करेंगे. वे 30 अप्रैल को शाम 7 बजे कोराड़ी तहसील कामठी, जि. नागपुर से गोंदिया के लिए प्रस्थान कर रात 10 बजे शासकीय विश्रामगृह गोंदिया में पहुंचकर रात्री विश्राम करेंगे. 1 मई को सुबह 7.30 बजे शासकीय विश्रामगृह से पुलिस मुख्यालय मैदान कारंजा की ओर रवाना होंगे व सुबह 8 बजे वहा पहुंचकर राष्ट्रध्वज फहराएंगे. पथ संचालन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. वे सुबह 10 बजे पुलिस मुख्यालय मैदान कारंजा से शासकीय वाहन से भुसावल जिला जलगांव की ओर प्रस्थान करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here