Saturday, April 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमहिला को टिप्पर ने उड़ाया, मौके पर मौत, दासगांव की घटना

महिला को टिप्पर ने उड़ाया, मौके पर मौत, दासगांव की घटना

गोंदिया. जिले में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध रेत परिवहन के चलते शुक्रवार दोपहर गोंदिया तहसील के दासगांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, अवैध रेत ले जा रहे एक टिप्पर क्र. एमएच – 40 बीएच 8080 ने स्कूटर चला रही एक महिला को टक्कर मार दी. जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक महिला का नाम रामेश्वरी धनलाल नागपुरे (45) है, जो कटंगी (कला), गोंदिया की निवासी थीं. वे मध्य प्रदेश के अरम्भा में अपनी सास के अंतिम संस्कार में अपनी बेटी वैष्णवी के साथ स्कूटी पर जा रही थीं, तभी रेत से भरे एक टिप्पर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना में मृतक की बेटी वैष्णवी गंभीर रूप से घायल है. घटना के तुरंत बाद, इलाके के नागरिकों ने सड़क जाम कर दी और अवैध रेत परिवहन रोकने की मांग की. इससे कुछ समय के लिए यहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई. पुलिस उपविभागीय अधिकारी बनकर, तहसीलदार पठान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही पास के टेढ़वा में अवैध रेत ले जा रहे एक ट्रैक्टर से एक युवक की दुर्घटना हो गई थी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments