मामूली बात को लेकर चाकू मारकर हत्या, सालेकसा तहसील के रमाईनगर की घटना

0
12

गोंदिया. सालेकसा थाने के तहत रमाईनगर इलाके में रविवार की रात 9.30 बजे एक वृद्ध की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, क्योंकि उसे अपने घर के सामने सड़क से सेंट्रिंग बल्ली हटाने के लिए कहा गया था. मृतक का नाम पतिराम मेहतर वट्टी (60) बताया गया है.
पतिराम वट्टी रमाईनगर क्षेत्र में नाश्ते की टपरी चलाते हैं और उनके पड़ोसी नंदू सूरजलाल बर्वे (59) एक नया घर बना रहे हैं. निर्माण के लिए लगाए गए सेंट्रिंग बल्लियों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. इस पर पतिराम ने नंदू से बल्लियां को हटाने के लिए कहा. रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे नंदू पतिराम के घर के सामने सड़क पर आया और जोर-जोर से गालीगलौज करने लगा. उसकी आवाज सुनकर पतिराम का बेटा राहुल उसके पास गया और उसके बाद पतिराम भी उसे समझाने गया तो नंदू ने पतिराम पर चाकू से वार कर दिया. खून से लथपथ पतिराम को सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में 54 वर्षीय फिर्यादी महिला की शिकायत पर सालेकसा पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जांच पुलिस निरीक्षक भुषण बुराडे कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here