मार्केटिंग के नाम पर 63 लाख रु. की धोखाधड़ी, आरोपी थाईलैंड फरार

0
1029

गोंदिया. स्टॉक मार्केटिंग और फॉरेक्स मार्केटिंग में ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए भुगतान करने पर 10 प्रश. ब्याज देने का झांसा देकर रामनगर की एक महिला से 63 लाख रु. की ठगी की गई. इस घटना के संबंध में गोंदिया के कुंभारटोली निवासी एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपी पैसे लेकर थाईलैंड फरार हो गया है.
दीनदयाल वार्ड, मनोहर कॉलोनी, रामनगर निवासी 48 वर्षीय फियादी द्वारा शहर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, कुंभारटोली निवासी आरोपी अंकुश पृथ्वीराज कांबले (28) फिर्यादी के बेटे के साथ पढ़ता था. तो उसका उनसे पुराना परिचय है. 10 अगस्त 2024 को भाग्यवान शहारे अंकुश कांबले को रामनगर स्थित फिर्यादी के घर ले गया. अंकुश कांबले ने बताया कि उसका कार्यालय श्रीजी कॉम्प्लेक्स गोंदिया में है और वे अपने मोबाइल फोन से प्रश. 15 लाख रु. तक का लेनदेन करता हैं. अंकुश ने कहा, मैं लोगों को उनका पैसा 10 प्रश. ब्याज पर लौटाता हु. आप मार्केटिंग में निवेश करें, मैं आपको आपका पैसा भी 10 प्रश. ब्याज पर लौटाऊंगा. अंकुश कांबले और भाग्यवान शहारे पर भरोसा करके फिर्यादी के साथ 63 लाख रु. की धोखाधड़ी की गई. जिसमें फिर्यादी से 37 लाख रु., उसके बेटे से 18 लाख रु. और बेटी से 8 लाख रु. शामिल है. शहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जांच सहायक पुलिस निरीक्षक संजय तुपे कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here