मामा चौक स्थित दुर्गा मंडप का हाथापाई मामला
गोंदिया. 30 सितंबर की रात को मैं और मेरा परिवार हर साल की तरह अष्टमी पर देवी के दर्शन करने गए थे. हमने पूरे परिवार के साथ सभी माताजी मंडलों के दर्शन किए. उसी दिन मैं अपनी पत्नी के साथ मामा चौक स्थित माता मंडल में देवी के दर्शन के लिए जाने लगा, लेकिन वहां पहले से ही तैनात नानू मुदलियार के कार्यकर्ताओं ने मेरी पत्नी और अन्य महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसका मैंने विरोध किया तो नानू मुदलियार और उसके बेटे ने अपने लोगों के साथ हम पर हमला करना शुरू कर दिया. मुझ पर कुर्सी फेंकी गई. इस पूरी घटना के बाद नानू मुदलियार और उसके बेटे ने माफी मांगी. बाद में पता चला कि उन्होंने मामा चौक मंडप में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाकर हमारे खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन फुटेज अधूरी थी और मेरी पत्नी के साथ हुए दुर्व्यवहार का पूरा वीडियो क्यों नहीं दिखाया गया और हमारे आने का वीडियो भी नहीं दिखाया गया?, पूर्व पार्षद ललिता यादव द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई क्यों नहीं की गई? ऐसा सवाल गोंदिया जिला शिवसेना (उबाठा) प्रमुख पंकज यादव ने 5 अक्टूबर को शिवसेना कार्यालय में आयोजित एक चर्चा में किया. उन्होंने आगे बताया कि नानू मुदलियार के कार्यकर्ताओं ने पुलिस विभाग के सामने भी उनके साथ गालीगलौज की. जब यह घटना घटी तो मंडल में महिलाओं और पुरुषों ने लोगों पर चिल्लाना शुरू कर दिया, इसका वीडियो कहां है और मेरी पत्नी पूर्व पार्षद है और 20-25 वर्षों से महिला बैंक की संचालक है और मंडल में पुरुषों द्वारा मेरी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिसका अधूरा वीडियो दिखाकर लोगों को गुमराह किया गया और उनके द्वारा झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई. यह सब एक सोची समझी साजिश थी, ताकि आगामी नगर परिषद चुनाव में मेरी और मेरी पार्टी की छवि खराब की जा सके.
मेरी व पार्टी की छवि धूमिल करने की साजिश : शिवसेना (उबाठा) जिला प्रमुख पंकज यादव
RELATED ARTICLES






