मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर काली-पिली पलटी, 10 यात्री घायल

0
157

गोंदिया. गोंदिया-कोहमारा मार्ग पर स्थित मुरदोली जंगल परिसर में 30 अगस्त को दोपहर 4 बजे के दौरान अनियंत्रित काली-पिली वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में काली-पिली में सवार 10 यात्री घायल हो गए.
जानकारी के अनुसार, मुरदोली जंगल परिसर मार्ग पर दोपहर 4 बजे के करीब तेज गति से आ रही काली-पिली वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद काली-पिली वाहन मार्ग के किनारे पलट गई. इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवाल को उपचार के लिए गोंदिया के शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया तथा मामूली रुप से घायल यात्रियों को गोरेगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया. घटना की जानकारी गोरेगांव पुलिस को होते ही गोरेगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. आगे की जांच गोरेगांव पुलिस कर रही हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here