मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, शहर पुलिस की कार्रवाई

0
394

गोंदिया. शहर के बी.जे. डब्ल्यू अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल चुराने वाले आरोपी को शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके पास से मोटरसाइकिल जब्त की गई. आरोपी का नाम अहिल्यानगर जिले के केलगांव निवासी अनिकेत बासाहेब करजुले (33) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, बी.जे.डब्ल्यू. अस्पताल परिसर निवासी फिर्यादी संविधान बाबुराव राऊत (23) की मोटरसाइकिल घर के आगे से अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिया था. जिसकी शिकायत शहर थाने में की गई थी. जिसकी तलाश जारी थी. इसी दौरान जानकारी मिली कि एक युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल से ढिमरटोली के प्रेम रसोई के आगे खड़ा है. शहर पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे हिरासत में लिया. उसकी गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबुल किया. उसके पास से 1 लाख 75 हजार रु. कीमत की टी.वी.एस कंपनी की मोटरसाइकिल जब्त की गई. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर के मार्गदर्शन में शहर थाने के पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते, सहायक फौजदार कवलपालसिंह भाटिया, हवलदार सुदेश टेंभरे, सतिश शेंडे, निशिकांत लोंदासे, दीपक रहांगडाले, प्रमोद चव्हाण, सिपाही सुभाष सोनवाने, दिनेश बिसेन, अशोक रहांगडाले, मुकेश रावते, कुणल बारेवार ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here