मोरवाही में दुकान व गौशाला में लगी आग, लाखों का नुकसान

0
225

गोंदिया. तहसील के मोरवाही के किसान अशोक चैतराम ब्रह्मणकर की दुकान और मवेशियों के गौशाला में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि इसमें लाखों रु. का नुकसान हुआ है.
रबी की धान की फसल की खेती चल रही है, इसलिए पूरा परिवार खेत पर गया था. इसी बीच शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे मवेशियों के गौशाला में आग लग गई. गांव वाले तुरंत मदद के लिए पहुंचे और आग पर काबू पाया. हालांकि, इसके कोई जनहानी नहीं हुई. लेकिन किसान की मनेरी की दुकान और गौशाला सहित लाखों रु. का नुकसान हुआ है. हालांकि, आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है. स्थानीय पटवारी और ग्रामीण पुलिस ने मौके पर जाकर पंचनामा किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here