यात्रियों से भरी कार नदी में गिरी, नौ घायल, कोहमारा-नवेगांवबांध मार्ग की घटना

0
71

गोंदिया. कोहमारा-नवेगांवबांध मार्ग पर चुलबंद नदी पर बने पुल से एक आर्टिका कार नदी में गिर गई. इस घटना में नौ लोग घायल हो गए. घटना, 28 जून को रात के दौरान घटित हुई है. इस घटना को लेकर यह भी चर्चा चल रही है कि, जिले के एक नेता का जन्मदिन होने से जन्मदिन की पार्टी मनाने उनके समर्थक नवेगावबांध की ओर गए थे, जब वे लौट रहे थे तब यह हादसा हुआ. हालांकि सभी सुरक्षित हैं. उन्हें सड़क अर्जुनी के ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और रात में घर भेज दिया गया.
जानकारी के अनुसार, सुनील नामदेव मेश्राम (44), संदीप भाऊराव कुर्वे (38), रूपाली सतीश राणे (30), प्रतिमा प्रल्हाद शेंदे (37), कल्पना नीलेश उके (28), सतीश राणे (आठ), यश नीलेश उके (11), क्रिकेट कैलाश शेंडे (10) और चालक सुनील पाठक (31) वाहन क्र. एमएच 14 – एफजी 2068 में सवार होकर नवेगांवबांध से कोहमारा की ओर आ रहे थे. 28 जून को रात 8.30 बजे चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन चुलबंद नदी की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गया. वाहन चारों पहियों के बल नदी में गिरा. पता चला है कि इनमें से कुछ लोग सुकली ग्राम पंचायत के पदाधिकारी हैं. पुलिस निरीक्षक गणेश वनारे के मार्गदर्शन में आगे की जांच कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here