यात्री ट्रेन में मजदूरों के बीच विवाद में ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी, आरपीएफ ने शिकायत मिलते ही तत्काल की कार्यवाही

0
422

गोंदिया : हावड़ा मुंबई रेल मार्ग पर यात्री ट्रेन जब रायपुर से गोंदिया की ओर बढ़ी, तब सांतरागाछी-नांदेड़ सुपरफास्ट ट्रेन में अचानक आरक्षित कोच में सवार कुछ मजदूरों में आपसी कहासुनी हो गई, जो कि मारपीट में बदल गई। इस घटनाक्रम को अनेक यात्री देख रहे थे, वहीं झगड़े के दौरान कुछ मजदूरों ने गुस्से में पूरी ट्रेन को ही बम से उड़ाने की धमकी भी दे डाली, जिससे कि कुछ लोग दहशत में आ गए, और उन्होंने रेल विभाग के उच्चाधिकारियों तक शिकायत पहुंचा दी, जिस पर तत्काल रेल विभाग एक्शन में आया, और इसके बाद जैसे ही ट्रेन गोंदिया पहुंची, उक्त कोच जिसके संदर्भ में शिकायत मिली थी, आरपीएफ पुलिस के जवानों ने एसआई श्री पांडे के नेतृत्व में ट्रेन में घुसकर पूछताछ की, और विवादास्पद लोगों को ट्रेन से उतारकर आरपीएफ थाने ले जाकर पूछताछ शुरु की। जबकि वहीं यात्रीयों की मांग पर ट्रेन की नागपुर स्टेशन पर बम स्कवॉड को बुलवाकर चैकिंग भी की गई, लेकिन कहीं कोई बम नहीं मिल पाया।

इस संदर्भ में आरपीएफ के श्री पांडे ने बताया कि आरोपी युवक सिरफिरा दिखाई दे रहा है, जिससे पूछताछ करते हुए जांच की जा रही है। श्री पांडे कार्यवाही में व्यस्त थे, जिसके चलते उन्होंने समाचार लिखे जाने तक आरोपी की स्वीकारोक्ति के संदर्भ में फिलहाल जांच के बाद ही कुछ कहने की स्थिति बताई। गौरतलब है कि यात्री ट्रेन में मजदूरों के विवाद में बम की खबर ने तहलका मचा दिया जबकि शांति व्यवस्था भंग करने और ट्रेन में उपद्रव करने वालों पर कार्यवाही के साथ ही आरपीएफ कितने लोगों पर क्या कार्यवाही करती है, इसकी जानकारी अगले दिन देने की बात कही गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here