युवक पर चाकू से हमला, नागरा के शिव मंदिर परिसर की घटना

0
522

गोंदिया. समीपस्थ ग्राम नागरा के शिव मंदिर परिसर में एक युवक पर चाकू से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. यह घटना 27 मार्च की रात्रि 8.10 बजे घटी है. युवक को गंभीर अवस्था में केटीएस जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां चिकित्सकों ने उसके हाथ व पेट पर उपचार कर टाके लगाए है. बताया जा रहा है कि नवाटोला (गोंदिया) निवासी युवक प्रेमसागर उर्फ मिथुन भैय्यालाल ठाकरे (31) यह मुन्ना पतेह के क्लब से जुआ कर वापस तालाब के पास बैठ गया. जहां पर मुन्ना पतेह के साले ओम उर्फ बाबु मेश्राम ने पीछे से आकर प्रेमसागर ठाकरे की आंखों मे मिर्ची पावडर झोंक दिया. इतना ही नही उसने अपने पास रखा चाकू निकाला व प्रेमसागर के कंधे व पेट पर प्रहार कर दिया. इस समय मौका पाकर प्रेमसागर वहां से भागने में सफल हो गया. इस घटना की शिकायत पर ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जांच थानेदार चंद्रकांत काले कर रहे है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here