युवा कांग्रेस की विशेष बैठक कांग्रेस भोला भवन में संपन्न

0
177
गोंदिया. महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं विदर्भ (नागपुर) जोन प्रभारी कपिल दादा ढोके ,गोंदिया जिला युवक कांग्रेस प्रभारी रमीज़ भाई शेख तथा सह प्रभारी हेमंत कातुरे की प्रमुख उपस्थिति में कांग्रेस भोला भवन, गोंदिया में सभी जिला युवक कांग्रेस पदाधिकारियों, विधानसभा अध्यक्षों, शहर अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक का आयोजन संदीप रहांगडाले द्वारा किया गया। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान तथा युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
बैठक में विशेष रूप से नगर परिषद पार्षद अमर रंगारी, विशेष आमंत्रित श्रीकांत चांदोरकर,कृषिउत्पन्न बाजार समिति के उपसभापति पप्पू जी पटले, माजी युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाबा बागड़े, संजू माने, तिरोड़ा विधानसभा अध्यक्ष निम्रोद पटले, गोंदिया विधानसभा अध्यक्ष सचिन मेश्राम, आमगांव विधानसभा से राहुल चुटे सहित बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का सफल संचालन रोहन रंगारी द्वारा किया गया तथा उपस्थित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here