गोंदिया. विगत 2 माह से देश में हो रही युवा क्रांती ने आज अंततः भाजपा की केंद्र सरकार की जड़े हिला दी और अंततः नीट परिक्षा पेपर लीक के प्रमुख जिम्मेदार केंद्रिय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को अंततः शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पडा. इस अवसर पर पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल की प्रमुख उपस्थिती में जिला कॉग्रेस कमेटी ने स्थानीय गांधी प्रतिमा चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर (कैंडल मार्च) एक ओर जहां युवाओं की क्रांती के सकारात्मक नतीजे और संपुर्ण देश के युवाओं में बढ़ती समझ के लिए हर्ष व्यक्त किया. वही “रघुपती राघव राजाराम, भाजपा सरकार को सद्बुध्दी दे भगवान” के नारे लगाए.

इस अवसर पर पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कहा कि, केंद्र की भाजपा सरकार पिछले 12 वर्षों से केवल हिन्दु-मुस्लिम करने में लगी है और भ्रामक प्रचार के माध्यम से चुनाव जीतकर देश पर राज कर रही है. लेकिन अंतरराष्ट्रीय राजनीति में स्थान बनाने और दुसरी पार्टियों को तोड़कर लोकसभा, राज्यसभा में दो तिहाई बहुमत प्राप्त करने के चक्कर में, देश की आंतरिक व्यवस्थाए गड़बड़ा रही है. आज छात्रों को दिल्ली पुलिस की लाठियों से पिटते सारे देश ने देखा और सभी इससे दुखी है. सरकार ने आज दोषी शिक्षा मंत्री को युवा क्रांती के दबाव में हटाने का फैसला लिया, लेकिन यही निर्णय 5 दिन पहले हुआ रहता तो स्वागत योग्य रहता. भविष्य में भाजपा की केन्द्र सरकार आम नागरीकों की भावनाओं को समझते हुए काम करे, यही अपेक्षा करते है.
इस अवसर पर प्रमुख रुप से जिला कॉग्रेस अध्यक्ष अमर वऱ्हाड़े, नगराध्यक्ष सचिन शेंडे, पार्षद राकेश ठाकुर, अशोक (गप्पु) गुप्ता, शहर काँग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी, सुनील भालेराव, अजय अग्रवाल, क्रांती जैसवाल, विजय रगडे, चंदु चुटे, अमर रंगारी, जहिरभाई अहमद, व्यकंट पाथरु, कृउबास सभापती राजकुमार (पप्पु) पटले, रंजित गणवीर, विजयभाऊ बहेकार, पुर्व जिप सभापती अर्जुन नागपुरे, बलजीतसिंग बग्गा मनोज पटनायक, राकेश वर्मा, श्रीकांत चांदुरकर, रुपाली उके, शीतल गुप्ता, अरुण दर्यानी, सुनिता माहुले, ऐश्वर्या बोम्बाडे, अनुपमा पटले, लोकेश रहांगडाले, अमन तिगाला, कृष्णकुमार कठाने, दिलीप गौतम, हरिश तुळसकर, विशाका वासनिक सहित अन्य कॉग्रेसी उपस्थित थे.



