राजसाहेब ठाकरे के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर

0
191

गोंदिया. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राजसाहेब ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर 14 जून को गोंदिया जिला महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के जिला अध्यक्ष मनीष चौरागडे के नेतृत्व में विविध कार्यक्रम लेकर राज ठाकरे का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ द्वारा बाई गंगाबाई महिला अस्पताल में सुबह 10 बजे डा. माहुले की देखरेख में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमे बडचढकर मनसे कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. उसके बाद मनसे जिला अध्यक्ष द्वारा बाई गंगाबाई महिला अस्पताल में गरीबों को अन्नदान वितरण का कार्यक्रम लिया गया. उसी तरह मनसे अध्यक्ष राजसाहेब ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर गोंदिया शहर के मांग-गारोडी बस्ती में बोरसे गुरुजी के मार्गदर्शन में चल रही ‘पालावरची शाला’ में मनसे पदाधिकारिओं ने जाकर वहा शिक्षा ग्रहण कर रहे जरूरत मंद स्कूल के छात्र-छात्राओं को स्कूल बॅग का वितरण किया. यह तीनों कार्यक्रम महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के जिला अध्यक्ष मनीष चौरागडे के नेतृत्व में लिया गया. इस अवसर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के गोंदिया तहसील अध्यक्ष सुरेश ठाकरे, क्षितिज वैद्य, रजत बागडे, सुमित कावडे, कृष्णा ढोंगे आदि उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here