राज्यसभा सांसद जैन का तिरोड़ा में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने की अपील

0
32

गोंदिया. राज्यसभा में निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद पहली बार तिरोड़ा पहुंचे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन का पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों, आतिशबाजी और मोटरसाइकिल रैली के साथ भव्य स्वागत किया. शहर के प्रवेश द्वार पर महिला कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया.
तिरोड़ा शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में सांसद जैन के प्रथम नगर आगमन पर स्वागत व अभिनंदन समारोह तथा बूथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सभागृह को तिरंगे रंग के गुब्बारों, फूलों और बैनरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमकुमार रहांगडाले ने की. कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष राजलक्ष्मी तुरकर, शहराध्यक्ष सलीम जवेरी, तहसील अध्यक्ष जगदीश बावनथडे, अजयसिंह गौर, महिला नगराध्यक्ष ममता बैस, पूर्व उपाध्यक्ष राजेश गुनेरिया, डा. कमुद मेश्राम, जिप सदस्य किरण पारधी, विजय बनसोड, पार्षद मनीषा येरपुडे सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

सांसद जैन ने कहा कि वे पिछले 36 वर्षों से वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह सरकार कार्यकर्ताओं की सरकार है और विधान परिषद चुनाव के दौरान तिरोड़ा से मिला प्रेम व स्नेह उनके लिए अविस्मरणीय है. उन्होंने बताया कि उन्हें रेलवे तथा कृषि समिति का सदस्य बनाया गया है, जिससे विदर्भ क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जा सकेंगे. आगामी 7-8 महीनों में होने वाले जिला परिषद चुनाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा एकजुट होकर पार्टी को सफलता दिलाने का आह्वान किया. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को सफलता मिलेगी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं, युवाओं और नागरिकों की उपस्थिति रही. इस दौरान कोरी, लोधी, पवार, कुणबी सहित विभिन्न समाजों के कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया. संचालन डा. अभिनाश जायस्वाल ने किया व आभार सलीम जवेरी ने माना.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here