राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर राजेंद्र जैन का नागरिक सम्मान 26 को, गोंदिया जिला श्रमिक पत्रकार संघ के तत्वावधान में होगा सम्मान समारोह

0
13

गोंदिया. पूर्व विधायक एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन के राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचन पर उनके नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन गोंदिया जिला श्रमिक पत्रकार संघ द्वारा रविवार, 26 जुलाई 2026 को शाम 7 बजे तिरोड़ा रोड पर स्थित होटल ग्रैंड सीता में किया गया है.
समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में विधायक विजय रहांगडाले, विधायक विनोद अग्रवाल तथा पूर्व मंत्री इंजी. राजकुमार बडोले उपस्थित रहेंगे. वहीं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सलाहकार सदस्य रोशन जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. आयोजकों के अनुसार समारोह के दौरान नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा. इसके साथ ही कोलकाता के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत संगीत संध्या का आयोजन भी होगा. कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों के लिए रात्रिभोज की व्यवस्था की गई है. इस समारोह का आयोजन गोंदिया जिला श्रमिक पत्रकार संघ द्वारा किया जा रहा है. आयोजन समिति में गोपाल अग्रवाल अध्यक्ष के रूप में तथा सुब्रत पॉल, राजेश बंसोड़, प्रकाश तिड़के, रवि ठकरानी, मुकेश मिश्रा व विष्णु शर्मा सदस्य के रूप में शामिल हैं. आयोजकों ने जिले के नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाने की अपील की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here