गोंदिया. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर लोकनेता अजीतदादा पवार के समर्पण, संघर्ष व संकल्प पर आधारित पार्टी स्थापना दिवस का भव्य कार्यक्रम षण्मुखानंद सभागृह, माटुंगा, मुंबई में संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में राज्य की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, छगन भुजबल, पार्थ पवार, दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुश्रीफ, दत्तात्रेय भरणे, नवाब मलिक, बाबासाहेब पाटिल विशेष रुप से उपस्थित थे.
इस अवसर पर नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन का पार्टी की ओर से पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया. उन्हें राज्यसभा के लिए चुने जाने पर बधाई दी गई और उनके आगामी संसदीय करियर के लिए शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक की सफल प्रगति की समीक्षा की गई. इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, जनहित के प्रति प्रतिबद्धता और विकासोन्मुख नीतियों को और अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया गया. गणमान्य लोगों ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए मिलकर काम करने की अपील भी की. यह वर्षगांठ समारोह पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणा रहा है और प्रतिभागियों ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी भविष्य में और अधिक कुशलता से जनता की सेवा करेगी.
राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन का मुंबई में किया सत्कार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की 27वीं वर्षगांठ
RELATED ARTICLES




