अमर शहीद विरांगणा महारानी अवंतीबाई लोधी के पावन स्मृति एवं शहीदी दिवस पर दी आदरांजलि
गोंदिया. लोधी अमर शहीद वीरांगणा रानी अवंतीबाई का बलीदान दिवस ग्राम रतनारा के पाटीलटोला में रतनारा संसाधन संस्था द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ती गीत, समुह नृत्य, नाटिका स्पर्धा का शुभारंभ पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के हस्ते संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने शहीद वीरांगणा लोधी राणी अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आदरांजलि दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल, नगराध्यक्ष सचिनभाऊ शेंडे, सरपंच सतीश दमाहे, उपसरपंच धनपालजी धुवारे, पुर्व जि.प. सदस्य अर्जुन नागपूरे, पूर्व पं.स. सभापती प्रकाश रहमतकर, कृउबास सदस्य धनलाल ठाकरे, पस सदस्य निखिल चिखलोंडे, ग्राप सदस्य चैनलाल लिल्हारे, अवंतीबाई लोधी महासभा अध्यक्ष शिवजी नागपुरे, कृउबास सदस्य राजीव ठकरेले की प्रमुख उपस्थिती में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कहा कि, रानी अवंतीबाई लोधी वह वीरांगणा थी, जिसने अंग्रेजी हुकुमत को हिलाकर रख दिया था। इतिहासकारों ने भले ही इस वीर महिला के साहस को वह प्रसिद्धी प्रदान नहीं की, जिसकी वह हकदार थी। लेकिन रानी अवंतीबाई लोधी का हिन्दुस्तान की आजादी की लड़ाई में योगदान भुलाया नहीं जा सकता। रानी अवंतीबाई देश की आजादी की क्रांती में वो अमर शहीद है, जिनका स्थान सुनहरे अक्षरों में लिखा जाना चाहिए। रानी अवंतीबाई न केवल लोधी समाज का अपितु सारे आजाद भारत का गौरव है, ऐसी वीरांगणा अमर शहीद रानी अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटी-कोटी नमन करते हुए, उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का विश्वास पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने व्यक्त किया।
पूर्व जि.प. सदस्य अर्जुन नागपूरे ने कहा की आजाद देश की खुली हवा में सांस ले रहे हम सभी नागरीकों को वीरांगणा राणी अवंतीबाई की शहादत को हमेशा याद रखना चाहिए, जिन्होंने अपने दम पर अंग्रेजों की विशाल फौज से टक्कर लेते हुए, हिन्दुस्तान की आजादी की लड़ाई का बिगुल फूंका था। उनके आव्हान पर देश के हजारों नागरीकों ने अंग्रेजी सेना के दांत खट्टे कर दिए थे।
प्रमुख रुप से नगराध्यक्ष सचिन शेंडे, सरपंच सतिश दमाहे, जिप सदस्य अंजलीताई कटरे, पस सदस्य निखिल चिखलोढे, वैद्यकिय अधिकारी राजेन्द्र लिल्हारे, अध्यक्ष से. कृ. से. सह मदनभाऊ चिखलोढे, जमींदार कामठा चैतालीताई नागपुरे, इंजि. आय. बी. कुरैशी, दवनीवाडा थानेदार ढाले, पुर्व जिप सदस्य अर्जुन नागपुरे, पांढराबोड़ी सरपंच झुमक दमाहे, लोहारा सरपंच जितेन्द्र ढेकवार लोधीटोला सरपंच दिपलताताई ठकरेले, निलागोंदी सरपचं सुशिलाताई लिल्हारे, पूर्व जिप सभापति छायाताई दसरे, इंद्रराज बिरनवार, राजू लिलहरे, ईश्वर लिलहरे, भवरलाल राउत, बलिराम बिसेन, मंगेश बिसेन, रेखाबाई चिखलोंढे, अवंतीबाई लोधी महासभा अध्यक्ष शिवजी नागपुरे, मिलन समारोह अध्यक्ष सुनिल लिल्हारे, उपाध्यक्ष निरजसिंह नागपुरे, कोषाध्यक्ष अरविंद उपवंशी, नंदकिशोर बिरनवार, सुरेश लिल्हारे, अशोक नागपुरे, जितेन्द्र नागपुरे, संजुबाबा नागपुरे, संजय नागपुरे, शिव नागपुरे, राजीव ठकरेले, पुनाप्रसादजी लिल्हारे, आत्मारामजी दसरे, प्रेमजी बसेने, दुर्योधन भोयर, फागुलाल लिल्हारे, राजकुमार बसेने, डॉ. उत्तम ढेकवार, शोभाराम बघेले, दादोराव बहेटवार, चैनलाल लिल्हारे, दिनेश लिल्हारे, शैलेश बोरकर, टुंटीराम ढेकवार, आचलबाई दाऊदसरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
रानी अवंतीबाई लोधी आजाद भारत का गौरव : पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल
RELATED ARTICLES






