Monday, March 30, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedरामकथा का श्रवण ही पुण्यकर्म : पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल

रामकथा का श्रवण ही पुण्यकर्म : पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल

पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने बसंतनगर में आयोजित भव्य नौ दिवसीय रामकथा ज्ञानयज्ञ में दी संदिच्छा भेंट प्राप्त किया व्यासपीठ का आशीर्वाद
गोंदिया. श्री शेंडे बंधु परिवार एवं श्री राधे-राधे महिला मंडल द्वारा बसंतनगर स्थित श्रीराम भूमि पर आयोजित श्रीराम कथा में सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य श्री केशवजी महाराज की मधुरवाणी वाणी में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ में पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने पहुँचकर कथा श्रवण के साथ-साथ पुजा-अर्चना कर व्यासपीठ का आशिर्वाद लिया। इस अवसर पर कथा के आयोजक एवंम नगर परिषद अध्यक्ष सचिन शेंडे, पार्षद अमर रंगारी, पार्षद ज्योतीताई फुंडे, चंद्रकुमार चुटे, मनोज पटनायक, पुर्व पार्षद व्यंकट पाथरु एवंम श्री राधे-राधे महिला मंडल समिती के सदस्य प्रमुखता से उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थितों को संबोधित करते हुए पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कहा की वर्तमान के कलयुग में रामकथा ज्ञानयज्ञ के श्रवण मात्र से ही मानव को सभी पापों से मुक्ती मिलती है और वो सतकर्म की ओर आगे अग्रसर होता है। भारत वर्ष संतों की भूमी रही है और इस भूमी पर हजारों वर्षों से अनेक संत महात्माओं ने परमात्मा के प्रती नागरीकों में भक्तीभाव को जागृत रखा है। भारतीय संस्कृती में सर्वाधिक महत्व रामकथा ज्ञानयज्ञ का है ये परमात्मा से मिलने एवं जीवन को कृताज्ञ करने का सरल सुगम मार्ग है। इस रामकथा का संगीतमय आयोजन कर आयोजकों ने क्षेत्र के नागरीकों को सदमार्ग पर ले जाने का जो प्रयास किया है, उसके लिए मैं साधुवाद देना चाहता हुँ। क्षेत्र के नागरीकों को चाहिए की वे इस आयोजन में बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर, व्यासपीठ से रामकथा का वाचन कर रहे राष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य श्री केशवजी महाराज के श्रीमुख से कथा का श्रवण करें तथा भारतीय संस्कृती के अनेक दिव्य चमत्कारों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर, अपने जीवन को आलोकित करें।
उन्होंने आगे कहा कि, गत वर्षों में हमने गोंदिया में अनेक संतों को निमंत्रित कर क्षेत्र की जनता को देश के सुप्रसिद्ध संतों की मधुरवाणी में श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण का लाभ दिलाया। निकट भविष्य में गोंदिया में राष्ट्रीय स्तर के संतश्री प्रदिपजी मिश्रा को निमंत्रीत कर शिवमहापुराण के भव्य आयोजन का मेरा लक्ष्य है और निश्चित रुप से परमेश्वर के आशिर्वाद और सभी के सहयोग से हम इसे सफलतापूर्वक कर पाएंगे, ऐसा विश्वास है। ऐसे उद्‌गार पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने आयोजित रामकथा ज्ञानयज्ञ के अवसर पर व्यक्त किए।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से नगरा अध्यक्ष सचिन शेंडे, अंकित जैन, कृउबास माजी संचालक श्रीमती बिरणवार, उमंग साहु, सुधिर द्विवेदी, राजु लिमये, लोकेश रहांगडाले, खलीलभाई पठान, अरमान जायसवाल, राजु पारधी एवंम सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments