गोंदिया. सड़क अर्जुनी तहसील से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल रोककर जबरन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी को स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने 24 घंटों के अंदर गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर निवासी अयान अब्दुल करिम खान (19) बताया गया है. साथ ही उसके पास से मोटरसाइकिल, नकद, मोबाइल ऐसा कुल 2 लाख 75 हजार रु. का माल जब्त किया गया.
जानकारी के अनुसार, सड़क तहसील के खडकी/बाम्हणी निवासी फिर्यादी नेकराम लोकचंद शहारे (57) देवरी का साप्ताहिक बाजार कर मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर उसकी मोटरसाइकिल रोक कर उसके पास से 3 हजार रु. नकद, मोबाइल लुट लिया व अलग-अलग पेट्रोल पंप पर जाकर गुलल पे एप का इस्तमाल कर 49 हजार 500 रु. ऑनलाइन डालकर उनके पास से नकद ले लिया. फिर्यादी की शिकायत पर देवरी पुलिस ने मामला दर्ज किया. घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय अपराध शाखा की टीम अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही थी. इसी बीच तांत्रिक व गुप्त जानकारी मिली कि छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी अयान खान ने यह चोरी की है तथा वह अभी नागपुर शहर में रॉयल इनफिल्ड हंटरबर्ड मोटरसाइकिल से घुम रहा है. जानकारी के आधार पर उसे वहां से हिरासत में लिया गया. उसकी गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबुल किया. आरोपी के पास से 2 लाख रु. कीमत की मोटरसाइकिल, 30 हजार रु. नकद, 45 हजार रु. कीमत का मोबाइल ऐसा कुल 2 लाख 75 हजार रु. का माल जब्त किया गया. जांच के लिए आरोपी को देवरी पुलिस को सौंप दिया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश व स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक वनिता सायकर, हवलदार दिक्षीतकुमार दमाहे, दुर्गेश तिवारी, प्रकाश गायधने, इंद्रजित बिसेन, सिपाही राकेश इंदुरकर, घनश्याम कुंभलवार ने की है.
राष्ट्रीय राजमार्ग पर जबरन चोरी करने वाला अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, 2.75 लाख रु. का माल जब्त
RELATED ARTICLES






