Thursday, April 30, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedरेलवे ने 18 और 22 को रद की 10 ट्रेनें

रेलवे ने 18 और 22 को रद की 10 ट्रेनें

गोंदिया : रेलवे ने फिर से दो दिन 18 और 22 जनवरी को दस पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद करने के साथ ही चार ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाने का फैसला लिया है। रेलवे के इस फैसले से रायपुर से महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। रेलवे मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के गोंदिया-गंगाझरी स्टेशनों के बीच समपार फाटक क्रमांक 510 पर तीन घंटे 45 मिनट का ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेकर गर्डर डी लांचिंग का काम किया जाएगा। यह ट्रैफिक ब्लॉक 17 जनवरी की रात 10.10 बजे से 18 जनवरी की दोपहर 1.55 बजे तक और 21 जनवरी की रात 11.20 बजे से लेकर 22 जनवरी की दोपहर 3.05 बजे तक लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments