लाखेगांव में दो बकरियों को भेड़िए ने बनाया शिकार

0
135

गोंदिया. तिरोड़ा लाखेगांव-वडेगांव परिसर में पिछले कुछ महीनों से भेड़िए की दहशत बढ़ गई है. इसकी वजह से ग्रामवासियों में भय का माहौल बना हुआ है.
25 सितंबर की सुबह लाखेगांव के टेकचंद भैयालाल चौधरी के घर में बंधी हुई दो बकरियों को भेड़िए ने मार डाला. इस घटना में चौधरी का करीब 12 हजार रुपए का नुकसान हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही वडेगांव सहवनक्षेत्र अधिकारी करुणा रामटेके मौके पर पहुंचीं और पंचनामा तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी. उन्होंने बताया कि पीड़ित को जल्द ही सरकारी मदद उपलब्ध कराई जाएगी. नर्सरी परिसर में पिछले एक महीने से भेड़िए की गतिविधियां बढ़ी हुई हैं. इससे गाएं-बैल और अन्य मवेशियों को चराने जाने वाले ग्रामीणों में दहशत है. इस पर सहवनक्षेत्र अधिकारी ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here