लाडली बहनों की पानी के लिए दूर-दूर तक दौड़, गहेलाटोला में बोरवेल कुएं सूखे

0
243

ज़िप सदस्य स्थानिक रहने के बाद भी समस्याओं से धिरा गांव

गोंदिया : गोरेगांव तहसील के ग्राम घोटी में आने वाले गहेलाटोला में इन दिनों पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है यहां जलस्तर में गिरावट आने से बोरवेल कुएं सूख गए हैं ऐसे में गांव की लाडली बहनें पानी के लिए दूर-दूर तक दौड़ लगा रही हैं जिसमें कुछ गर्भवती महिलाएं भी इस दौड़ में शामिल हैं ग्राम पंचायत से शिकायत करने पर भी घोटी ग्राम पंचायत इस गंभीर विषय पर ध्यान नहीं दे रही है उल्लेखनीय यह है कि ग्राम सरपंच तेजेश्वरी टेकाम स्वयं इस प्रभाग की वार्ड मेंबर है उसी तरह घोटी जिला परिषद सदस्य प्रीति कतलाम भी इसी ग्राम से है फिर भी गहेलाटोला कि पानी की समस्या दूर नहीं हो रही है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

जानकारी के अनुसार गोरेगांव तहसील में गोटी ग्राम पंचायत समस्याओं से घिरा गांव है यहां स्थानिक जनप्रतिनिधियों का गांव के विकास पर ध्यान नहीं है यहां ग्राम के गहेलाटोला में गर्मी में हर वर्ष पानी की समस्या निर्माण होते आ रही है हाल ही में जल जीवन मिशन के तहत सौर ऊर्जा नल योजना बनाई गई है परन्तु कार्य में और नियमत्ता के चलते यह योजना इस गांव में भी बेकाम साबित हो रही है गांव में बोरवेल कुएं पुरी तरह सुख गये है ऐसे में हर वर्ष सार्वजनिक हाथपंप से काम चलाता था परन्तु इस वर्ष बड़े पैमाने पर जल स्तर में घट आने से अब हाथ पंप से भी पानी नहीं निकल रहा है यहां सार्वजनिक हाथपंप में कुछ पाईप डालकर यह समस्या कुछ हद तक दूर की जा सकती है परन्तु स्थानिक ग्राम पंचायत वो भी नहीं कर पा रही हैं नागरिकों द्वारा इस समस्या को लेकर बार-बार मांग की जा रही है परन्तु घोटी ग्राम पंचायत में आम नागरिकों की कोई सुनवाई नहीं है गांव में स्थित कुछ ही कुएं में पानी शेष है परन्तु वे भी काफी दूरी पर है ऐसे में यहां स्थित महिलाएं पानी के लिए दूर-दूर तक दौड़ लगा रही हैं दुर्भाग्य से गर्भवती महिलाओं को भी यह मशक्कत करनी पड़ रही है जिसके लिए जिम्मेदार स्थानिक ग्राम पंचायत को ठहराया जा रहा है।

इस विषय पर ग्राम सचिव प्रकाश चामट ने कहा कि गहेलाटोला में स्थित सार्वजनिक हाथपंपो में जल्द ही पाइप डाले जाएंगे ग्रामपंचायत द्वारा जल्द ही इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here