लेफ्टनेंट डॉ सौम्य असाटी पंचतत्व में विलीन, सैनिक सलामी कर दी गई बिदाई, व्यापारी एसोसिएशन ने आमगांव रखा बंद

0
397

गोंदिया : आमगांव नटराज मार्ग निवासी सतिश असाटी के पुत्र – लेफ्टिनेंट डॉ.सौम्य असाटी (25) एवं उनकी मित्र – मेघा रावत (26) दिल्ली निवासी की 14 जून को एक दुर्घटना में मौत हो गयी है ! घटना की खबर नगर में फैलते ही दुख का माहौल फैल गया।

बताया जा रहा है कि विशाखापत्तनम शहर में भारतीय नौसेनाअस्पताल-कल्याणी से जुड़े दो डॉक्टरों की शनिवार को विजाग शहर में हार्बर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत एस्सार कंपनी के पास बाइक से गिरने और ट्रक द्वारा कुचल दिए जाने के कारण दुर्घटना में मौत हो गई।मृतकों में आमगाँव निवासी लेफ्टिनेंट डॉ सौम्य सतीश असाटी (25) और मेघा रावत (26) के रूप में हुई है, जो दिल्ली की मूल निवासी हैं।शासकीय सम्मान के साथ पार्थिक शरीर को विदाई दी गई। व्यापारी एसोसिएशन द्वारा दुख के माहौल को देखते हुए सभी को अपनी अपनी दुकान बंद रखने को कहा गया। दोपहर लगभग 5 बजे पार्थिव शरीर को बाघ नदी आमगांव स्थित मोक्षधाम में ले जाया गया जहां पर पंचतत्व में विलीन हो गया ।। पूरा आमगांव शहर के नागरिकों के आंखें नम हो गई थी। । बड़ी संख्या में नगर के नागरिक, राजनैतिक व शासकीय अधिकारी उपस्थित थे। मोक्षधाम में पार्थिक शरीर को सैनिक सलामी ( गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here