ललीता पंकज यादव ने पत्रकार परिषद में दी जानकारी
गोंदिया. शहर के कुंभारेनगर परिसर में उज्ज्वल निशांत मेश्राम की हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों गिरफ्तार भी किया. लेकिन उसके बाद प्रशांत मेश्राम की मां व कुछ लोगों ने मोर्चा निकाल कर लोकेश (कल्लु) यादव को गिरफ्तार करने की मांग की थी. पोलिस विभाग के द्वारा जानकारी लेने के बहाने लोकेश यादव को बुलाकर जबरन गिरफ्तार किया गया. वहीं मेरे पति पंकज यादव तथा आसपास के मोहल्ले वाले व मेरे पति के साथ जुडे व्यापारी वर्ग के लोग, अल्पसंख्यक समाज, किसान वर्ग के लोगों पर भी झुठे आरोप लगाकर उन्हें फसाने का षंडयत्र किया जा रहा है. ऐसी जानकारी ललिता पंकज यादव, अमरीन शाहरूख पठान ने पत्रकार परिषद में दी है.
कुछ दिनों पहले प्रशात मेश्राम के भतीजे उज्ज्वल निंशात मेश्राम की हत्या कर दी गई. यह हत्या उन्हीं के क्षेत्र के ट्रेन में सामान बेचने वाले कुछ लोगों द्वारा आपसी विवाद के कारण की गई है. जिसकी जानकारी मेरे पति द्वारा ही चंदनकर महिला के फोन आने पर पुलिस विभाग के पोलिस निरीक्षक सुर्यवंशी तथा एपीआई थेर को दी गई थी तथा इस प्रकरण के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. लेकिन प्रशांत मेश्राम की मां द्वारा सोशल मीडिया व आंदोलन कर उज्ज्वल मेश्राम के हत्या प्रकरण में जबरन तरीके से राजनितिक सहयोग लेकर लोकेश सुंदरलाल यादव के उपर झुठे आरोप लगाए गए है तथा उन्हें जबरन गिरफ्तार किया गया. मेरे पति तथा आसपास के मोहल्ले वाले तथा मेरे पति के साथ जुडे व्यापारी वर्ग के लोग, अल्पसंख्यक समाज, किसान वर्ग के लोगों पर भी झुठे आरोप में फसाने का षंडयत्र उनके द्वारा किया जा रहा है. किसी निर्दोष व्यक्ति को राजनितिक दबाव के कारण अरेस्ट करना उचित है क्या? इस प्रकार आंदोलन कर मेरे परिवार के निद्रोष व्यक्ति को इस मामले में अगर फसाया जा सकता है तो हमारे परिवार के बाकी सदस्यों तथा हमारे परिसर के लोगों का कानुन व्यवस्था पर से विश्वास उठ जाएगा व हमारे परिवार के लोगो को झुठे आरोप लगाकर फसाने के कारण मजबुरन आत्मदाह करने पर मजबुर होना पडेगा. लोकेश यादव पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी प्रशांत मेश्राम को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है. वह करीब 7 माह से फरार है. इन सब मामले के पिछे राजनितिक दबाव बनाकर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा इन लोगों को सहयोग कर रहे है तथा पुलिस विभाग के कुछ लोग भी इस मामले में शामिल है. राजनितिक दबाव में न आकर एक उचित निर्णय ले व मेरे देवर लोकेश यादव पर लगाए गए झुठे आरोपों से बरी करे तथा उनपर हुए जानलेवा हमले के आरोपी प्रशांत मेश्राम को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए अन्यथा हमें मजबुरन आंदोलन करना पडेगा, ऐसा ललीता पंकज यादव, अमरीन शाहरूख पठान ने कहा.
लोकेश (कल्लू) यादव को झुठे आरोप में फसाने का षंडयत्र
RELATED ARTICLES






