Saturday, April 25, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedविकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें : जिलाधीश प्रजित नायर

विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें : जिलाधीश प्रजित नायर

गोंदिया. जिला वार्षिक योजना 2025-26 के अंतर्गत सामान्य कार्य-प्रणाली निर्धारण के लिए 6 अगस्त को जिलाधीश प्रजित नायर की अध्यक्षता में एक योजना बैठक आयोजित की गई. इस अवसर पर, जिलाधीश प्रजित नायर ने संबंधित एजेंसियों को विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए. जिला वार्षिक योजना 2025-26 के अंतर्गत सामान्य कार्य-प्रणाली निर्धारण हेतु आज जिलाधीश कार्यालय के सभागृह में एक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम. मुरुगानंथम, जिला योजना अधिकारी सुनील धोंगड़े, सहायक जिला योजना अधिकारी रूपेश राउत, जिला परिषद लघु सिंचाई के कार्यपालक अभियंता सत्यजीत राउत सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे.
बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष में क्रियान्वित की जाने वाली विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, उचित नियोजन एवं निधियों के वितरण के साथ-साथ प्रशासनिक व तकनीकी अनुमोदन प्रक्रिया में सुसंगतता लाने पर विस्तार से चर्चा की गई. जिलाधीश नायर ने निर्देश दिए कि बुनियादी सुविधाओं के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने से पहले ऑनलाइन विशिष्ट पहचान संख्या प्राप्त करना अनिवार्य होगा. संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाए, लंबित प्रस्तावों को शीघ्र पूरा किया जाए और निधियों का समुचित व योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए.
बैठक के दौरान विभिन्न विभाग प्रमुखों ने अपनी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों, प्राथमिकताओं और स्थानीय आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी. इस पर चर्चा के बाद सुझाए गए उपायों पर विचार-विमर्श किया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments