विधायक रहांगडाले के हस्ते बहुउद्देशीय शीतकालीन क्रीड़ा शिविर का उद्घाटन

0
223

गोंदिया. अदानी फाउंडेशन और स्थानीय मल्टीपर्पस स्पोर्ट्स एंड हेल्पिंग ग्रुप के साथ मिलकर, स्व. खुशाल पिंजरघरे की याद में आयोजित ‘बहुउद्देशीय शीतकालीन क्रीड़ा शिविर 2026’ का उद्घाटन 7 जनवरी को विधायक विजय रहांगडाले के हस्ते जिप उत्तर बुनियादी स्कूल के मैदान में किया गया. इस अवसर पर अतिथि के रुप में अदानी पॉवर लिमिटेड के स्टेशन हेड मयंक दोशी, नवनिर्वाचित नगराध्यक्ष अशोक असाटी, अदानी फाउंडेशन प्रमुख बिमुल पटेल, जिप सदस्य माधुरी रहांगडाले, राजेश गुणेरिया, अनुप बोपचे, रविंद्र वाहिले, विलास नागदिवे, निकेश मिश्रा, स्वानंद पारधी व रेश्मा शिरकुरे उपस्थित थे.
कार्यक्रम की शुरुआत जिला परिषद उच्च प्राथमिक स्कूल, मुंडीपार के विद्यार्थियों के शानदार लेजिम प्रस्तूत कर की. इसके बाद, गणमान्यवरों ने प्रतिमा की पूजा, दीप प्रज्वलन, क्रीड़ा सामग्री की पूजा और क्रीड़ा ज्योत प्रज्वलित की. इस अवसर पर नगराध्यक्ष का सत्कार किया गया. विधायक रहांगडाले कहा कि, ऐसे क्रीड़ा शिविरों से गांव के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. खिलाड़ियों को इस सुनहरे मौके का फायदा उठाकर अपना और शहर का नाम रोशन करना चाहिए. मयंक दोशी ने भी भरोसा दिलाया कि अदानी फाउंडेशन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमेशा सहकार्य करेगा. यह शिविर 11 जनवरी तक चलेगा और अलग-अलग क्रीड़ा प्रशिक्षण दिए जाएंगे. प्रस्तावना प्रदीप मेश्राम ने रखी. संचालन राहुल शेजव ने किया व आभार शहारे ने माना. सफलतार्थ मल्टीपर्पस स्पोर्ट्स एंड हेल्पिंग ग्रुप, अदानी फाउंडेशन के प्रतिनिधि, गोंदिया डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एरोबिक एसोसिएशन, उडान स्पोर्ट्स अकादमी, गोंदिया डिस्ट्रिक्ट जेन्सिरियो कराटे एसोसिएशन, श्री वीर शिवाजी अकादमी तिरोड़ा व क्रीड़ा प्रेमियों ने प्रयास किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here