विधायक राजकुमार बडोले के हस्ते ध्वजारोहण

0
229

गोंदिया. देश में 15 अगस्त को भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विधायक राजकुमार बडोले ने सड़क अर्जुनी में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया.
विधायक बडोले के हस्ते जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यालय, जनसंपर्क कार्यालय और गिरहेपुंजे पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण किया गया. इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और देशभक्ति, एकता और सामाजिक प्रतिबद्धता को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया. इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर स्थानीय पदाधिकारी, शिक्षक, नागरिक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रमों के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here