रावणवाड़ी उपकेंद्र पर विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा 10 एमवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
रावणवाड़ी उपकेंद्र, आंभोरा, कामठा फीडर के अंतर्गत सभी ग्रामों के नागरिकों को मिलेगा लाभ
गोंदिया:- गोंदिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रावणवाड़ी उपकेन्द्र में 10 एमवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन दिनांक 24/06/2024 को विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा सम्पन्न हुआ। 3 माह पहले विधायक विनोद अग्रवाल ने इस कार्य का भूमिपूजन किया था और उस दौरान उन्होंने किसानों के साथ-साथ नागरिकों को भी आश्वासन दिया था कि 3 माह के अंदर इस समस्या से निजात मिल जाएगी, इस ट्रांसफार्मर से क्षेत्र के नागरिकों एवं किसानों को बिजली की समस्या से छुटकारा मिलेगा तथा बार-बार बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा तथा नागरिकों को 24 घंटे निर्बाध बिजली मिलेगी। रावणवाड़ी उपकेंद्र से लगे अंभोरा और कामठा फीडर के साथ-साथ रावणवाड़ी उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले सावरी, नगरा, अंभोरा, टेमनी, बरबसपुरा, चूलोद, दतोरा, असोली ऐसे कुल १६ गाँव के निवासियों को अब बिजली की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस दौरान विधायक विनोद अग्रवाल, कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष भाऊराव उके, पंचायत समिति के अध्यक्ष मुनेश रहांगडाले, जनता की पार्टी तालुका अध्यक्ष छत्रपाल तुरकर, मुख्य अभियंता पुष्पा चौहान, अधीक्षण अभियंता रामराव राठौड़, कार्यकारी अभियंता आनंद जैन, शैलेश काम्बे कार्यकारी अभियंता संभाग, राजीव रामटेके कार्यकारी अभियंता गोंदिया मंडल, श्री वैभव नरखेड, अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता गोंदिया मंडल, गजानन देवारे उप कार्यकारी अभियंता गोंदिया ग्रामीण मंडल, किसान अघाड़ी जिला अध्यक्ष मोहन गौतम, कृषि उपज बाजार समिति निदेशक चेतन बहेकर, कामठा जिप प्रमुख पृथ्वीराज सिंह नागपुरे महिला तालुका अध्यक्ष जनता की पार्टी चैतालीसिंह नागपुरे, निदेशक कौशलबाई छत्रपाल तुरकर, पांजरा जिप प्रमुख लाखन हरिनखेड़े, जिला उपाध्यक्ष जनता की पार्टी सुजीत येवले, महासचिव रामराज खरे, ज्ञानचंद जमाईवार, रेखाबाई लिल्हारे, पीएस समिति सदस्य शशिबाई राजू कटरे, पीएस सदस्य, जितेश्वरी ताई राहंगडाले, पीएस सदस्य मंजूताई डोंगरे, शिलाताई वासनिक सरपंच रावनवाड़ी, तालुका युवा मोर्चा अध्यक्ष शेखर शहारे, शालिकराम हरिनखेड़े, भरत बिसेन, महेश पगरवार, महेश चौधरी, ललित तावड़े सरपंच खटिया, देवानंद महरवाड़े, जियालाल बोपचे, युवराज लिल्हारे, दिलीप सिंह मुंडेले , रवीन्द्र गडपायले, सूर्यमणि रामटेके आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
विधायक विनोद अग्रवाल के प्रयासों से अब नागरिकों व किसानों को बिजली की समस्या से मिलेगी राहत
RELATED ARTICLES






