ग्राम इर्री महाशिवरात्री के पर्व पर ग्राम इरी में पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने किया महाशिवरात्री मेले का शुभारंभ
गोंदिया. ग्राम इरीं स्थित कोलसुरी बाबा पहाड़ी परिसर में महाशिवरात्री मेले में पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने भोलेनाथ की पुजा-अर्चना कर आशिर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर स्थानिय जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी तरोणे, ग्राम के सरपंच गडपायले, उपसरपंच भाऊलाल तरोणे सहित परिसर के सभी कॉग्रेस कार्यकर्ता एवं श्रध्दालुगण उपस्थित थे।
सभी श्रध्दालुओं को संबोधित करते हुए पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कहा कि, आसोली जिला परिषद क्षेत्र ने हमेशा मुझ पर विश्वास रखते हुए पहले शेखर पटेल फिर सुरजलाल महारवाड़े और अब भाऊलाल तरोणे की बहु लक्ष्मी तरोणे को जिला परिषद में भेजा। हर्ष की बात है कि, जिप सदस्य लक्ष्मी तरोणे के साथ-साथ भाऊलाल तरोणे और रविशंकर तरोणे भी क्षेत्र की सेवा में लगे हुए है। इस मंदिर परिसर के लिए श्री भाऊलाल तरोणे ने अथक प्रयत्न किये और हमने कुछ वर्ष पुर्व सर्वप्रथम परिसर में कोलासुर बाबा मंदिर का निर्माण कर परिसर के विकास की शुरुआत की और इस वर्ष हमने परिसर को क वर्ग तीर्थक्षेत्र का दर्जा दिलाया है, जिससे अब जिला नियोजन समिति के माध्यम से अधिकाधिक निधी परिसर के विकास हेतु प्राप्त होगी।
उन्होनें आगे कहा कि, भगवान शिव की महिमा अपरंमपार है। सृष्टी के सृजन से अंत तक केवल शिव ही सत्य माने गए है। सृष्टि के सृजन के पहले भी शिव थे और अंत के बाद भी भगवान शिव ही कायम रहेगें। इसी कारण जहां हमारे सभी भगवान और देवी-देवताओं के जयंती उत्सव मनाई जाती है। भगवान शिव के अनंत होने से, उनके आनंदउत्सव स्वरुप महाशिवरात्री का उत्सव संपूर्ण जगत में मनाया जाता है। सृष्टि का सृजन और समुद्रमंथन से निकले विष का पान कर सृष्टि की रक्षा का सामर्थ केवल भगवान शिव में है और इसके सजीव दर्शन शिव के महिमा शास्त्र शिव महापुराण में होते है। महिलाओं के भगवान शिव में बढ़ती आस्था को ध्यान में रखते हुए हमने सुप्रसिध्द राष्ट्रीय संत श्री प्रदीपजी महाराज को शिव महापुराण एवं भव्य रुद्राभिषेक हेतु गोंदिया निमंत्रित किया है और उन्होने गोंदिया के लिए जल्द ही समय देने पर सहमती दी है। भविष्य में जल्द हम पूजनीय संत श्री प्रदिपजी महाराज की ओजस्वी वाणी में प्रभु शिव की अलोकीक शिव महापुराण का श्रवण करेंगे। इस अवसर पर पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने सभी उपस्थितीयों को महाशिवरात्री की शुभकामनाएं दी। प्रमुख रुप से जिप सदस्य लक्ष्मीबाई तरोणे, पुर्व जिप सदस्य सुरजलाल महारवाड़े, पुर्व पस सदस्य हरिचंदभाऊ कावडे, पुर्व पस सदस्य भास्करभाऊ रहांगडाले, पुर्व सेवा सहकारी अध्यक्ष श्यमारावजी हेमने, मोरवाही पुलिस पाटील विनोद ठाकुर, गोंदिया जिला किसान कॉग्रेस अध्यक्ष जितेश राणे, संजय ओक्टे, इरी उपसरपंच भाऊलाल तरोणे, तालुका किसान कॉग्रेस अध्यक्ष सिध्दार्थ गणविर, सेवा सह. सो. खमारी अध्यक्ष संतोष लिल्हारे, सामाजिक कार्यकर्ता मिथुन पटेल, संदेश भालाधरे, अरविंद टेंभुर्णीकर, जितेन्द्र रहेकवार, कार्तिक हेमने, स्नेहल खोब्रागड़े, मौजे सर, पुर्व सरपंच नंदलाल भांडारकर, पुर्व सरपंच सुरेश कावडे, पुर्व विवाद मुक्त समिती अध्यक्ष प्रेमलाल भांडारकर, श्यामराव हेमने, ऋषी ठाकुर, सुरेश हेमने, अशोक ब्राम्हणकर, भाऊराव हेमने, भागवत हेमने, निलकंठ हेमने, योगेश पारधी, राधेश्याम हत्तीमारे व समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
विषपान कर सृष्टी की रक्षा का सामर्थ केवल भगवान शिव में : पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल
RELATED ARTICLES






