गोंदिया : मुंबई-कोलकाता नेशनल हाईवे क्र. 53 पर शशिकरण मंदिर के सामने नए बने फ्लाईओवर पर गुरुवार, 9 अप्रैल की दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच एक भयानक हादसा हुआ. इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
जानकारी के अनुसार, कोहमारा से देवरी की ओर जा रही मोटरसाइकिल क्र. एमएच 35- एक्यू 6771 का हादसा हो गया. इस हादसे में जितेंद्र देवीदास डोये (उम्र 20 साल, निवासी डोंगरगांव सावली, त. देवरी) की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि आकाश गजानन बारसे (उम्र 20 साल) गंभीर रूप से घायल हो गया.
उन्हें तुरंत सड़क अर्जुनी के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घटना की जानकारी मिलने पर डुग्गीपार पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी विजय कोटांगले तुरंत मौके पर पहुंचे. मृत और घायल युवकों को तुरंत ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया. डुग्गीपार पुलिस इस घटना की आगे की जांच कर रही है.
शशिकरण मंदिर के सामने घटित दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर घायल
RELATED ARTICLES






