Friday, May 15, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedशहरी व ग्रामीण क्षेत्र के झुडपी जंगल के अतिक्रमण धारको को न्याय...

शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के झुडपी जंगल के अतिक्रमण धारको को न्याय दिलाना मेरा लक्ष्य : विधायक विनोद अग्रवाल

एसडीओ, तहसीलदार, बीडीओ, सीओ, तलाठी, एवं ग्रामसेवकों को दिए जानकारी इकट्ठा कर प्रस्ताव वनविभाग को भेजने के निर्देश
गोंदिया. गोंदिया शहर व ग्रामीण क्षेत्र में वनविभाग के झुड़पी जंगल की जगह पर 1996 के पूर्व से रह रहे अतिक्रमणधारको को स्थायी जमीन के स्वामित्व अधिकार प्रदान करने के लिए विधायक विनोद अग्रवाल ने प्रयास तेज कर दिए है। बता दे कि इसके पूर्व शासन की जगह पर निवास कर रहे करीब 4 हजार 200 से अधिक ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को राजस्व मंत्री श्री बावनकुले के हस्ते जमीन के स्थायी पट्टे देने का प्रयास विधायक विनोद अग्रवाल के संकल्प से किया गया था। अब श्री अग्रवाल ने झुड़पी जंगल जमीन पर रह रहे करीब 10 हजार अतिक्रमण धारक शहरी व ग्रामीण जनता को न्याय दिलाने का संकल्प लेकर अधिकारियों को जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए है।
विधायक विनोद अग्रवाल ने एसडीओ, तहसीलदार, पंचायत समिति के बीडीओ, नगर परिषद के सीओ, तलाठी, एवं ग्रामसेवकों को निर्देश दिए है कि वे शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में झुड़पी जंगल जमीन पर 1996 के पूर्व से रह रहे लोगों की जानकारी एकत्रित कर प्रस्ताव तत्काल वनविभाग को प्रस्तुत करें। जीतने भी अतिक्रमण धारक 1996 के पूर्व के होंगे उन सभी को नियमाकुल करने अतिशीघ्र कार्रवाई करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा, 1996 के पूर्व के झुड़पी जंगल जमीन के अतिक्रमण धारकों को न्याय दिलाना मेरा लक्ष्य है। एक भी व्यक्ति जमीन के अधिकारों से वंचित न हो यही मेरा प्रयास है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments