Sunday, June 14, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प...

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प : रोहित अग्रवाल

गोरेगांव तालुका में भारतीय जनता युवा मोर्चा, की नई कार्यकारिणी घोषित
गोरेगांव. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), गोरेगांव तालुका की नई कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में हाल ही में की गई। नई कार्यकारिणी के तहत तालुकाध्यक्ष रविंद्र (रवि) पटले के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संगठन विस्तार, सामाजिक कार्य, जनसंपर्क तथा पार्टी विचारधारा के प्रभावी प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से इस नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार, भाजयुमो गोरेगांव मंडल के महामंत्री पद पर किरण पालेवार, अजय राहंगडाले एवं खोमेंद्र पारधी की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान युवा नेतृत्व ने संकल्प व्यक्त किया कि युवा शक्ति के बल पर गोरेगांव तालुका में संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी संगठन को मजबूत करने, बूथ सशक्तिकरण, सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने एवं आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने हेतु समर्पित भावना से कार्य करने का आह्वान किया गया। इस बैठक में पूर्व विधायक हेमंत भाऊ पटले, डॉ. लक्ष्मणभाऊ भगत (बांधकाम सभापति), चित्रकलाताई चौधरी (पंचायत समिति सभापति), जिला महामंत्री मनोज बोपचे, पुष्पराज जनबंधु, अभय मानकर, विक्की बघेले, अजीत टेंभरे सहित भाजपा एवं भाजयुमो के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments