शिक्षक दिवस पर प्राचार्य एवं मुख्याध्यापकों का संसद राजेंद्र जैन के हस्ते सम्मान

0
48

भारत सरकार के सामाजिक न्याय विभाग व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान

गोंदिया. भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नार्कोटिक्स विभाग तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘10 करोड़ नशा मुक्त भारत प्रतिज्ञा महा अभियान’ के अंतर्गत गोंदिया ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र एवं 6 उपसेवा केंद्रों द्वारा जिले के विभिन्न स्कूल, कॉलेज एवं सामाजिक संस्थाओं में जाकर लगभग 65 हजार प्रतिभागियों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले गोंदिया शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के 70 स्कूल-कॉलेजों के प्राचार्य एवं मुख्याध्यापकों का शिक्षक दिवस के अवसर आज को न्यू लक्ष्मीनगर स्थित ब्रह्माकुमारी स्वदर्शन भवन में आयोजित समारोह कार्यक्रम में सांसद श्री राजेंद्र जैन एवं विधायक श्री विनोद अग्रवाल के शुभहस्ते प्राचार्य एवं मुख्याध्यापकों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता राजयोगिनी रत्नमाला दीदी, क्षेत्रीय संचालिका, गोंदिया ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री गजेंद्र फुंडे, श्री विजय बहेकार, श्री विनोद हरीणखेडे, श्री केतन तुरकर, गोंदिया सहित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र के पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर सांसद श्री राजेंद्र जैन ने नशामुक्त समाज निर्माण के लिए शिक्षण संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों की भूमिका महत्त्वपूर्ण हैं कहते हुये सभी लोगों से नशामुक्ति के अभियान को और व्यापक बनाने का आह्वान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here