Saturday, April 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedशिक्षक समिति को सफलता, विधायक अग्रवाल व उपाध्यक्ष हर्षे की पहल पर...

शिक्षक समिति को सफलता, विधायक अग्रवाल व उपाध्यक्ष हर्षे की पहल पर अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म

गोंदिया. महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक समिति गोंदिया की ओर से जिला परिषद के सामने की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल आखिरकार सफल हो गई है और प्रशासन की ओर से शिक्षकों की सभी लंबित मांगों को हल करने का लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद आंदोलन वापस ले लिया गया है.
महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक समिति के आक्रामक रुख ने प्रशासन को तुरंत फैसला लेने पर मजबूर कर दिया. इस आंदोलन में जिला परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश हर्षे की पहल पर उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी फनींद्र कुतीरकर, मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी जनार्दन खोटरे, शिक्षाधिकारी विशाल डोंगरे, विस्तार अधिकारी नरेंद्र डहाके, प्रशासन अधिकारी सौरभ अग्रवाल समेत अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक विस्तृत चर्चा हुई. चर्चा के बाद शिक्षाधिकारियों ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया और लिखित आश्वासन दिया. इस बीच, विधायक विनोद अग्रवाल ने भी भूख हड़ताल स्थल का दौरा किया और शिक्षकों की मांगों के प्रति समर्थन जताया. उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी और शिक्षाधिकारी से फोन पर संपर्क कर उन्हें तुरंत फैसला लेने का निर्देश दिया.
शिक्षक समिति के सख्त रुख की वजह से प्रशासन ने सभी मांगों पर ध्यान दिया और जल्दी फैसला लेने प्रक्रिया शुरू की. शिक्षाधिकारियों ने 20 अप्रैल तक सभी मसलों को हल करने का लिखित आश्वासन दिया है. सैकड़ों शिक्षकों की उपस्थिति में और चिलचिलाती गर्मी में चल रहे इस आंदोलन ने प्रशासन का ध्यान जिले के शिक्षा व्यवस्था के लंबित मसलों की ओर खींचा. लिखित आश्वासन मिलने के बाद शिक्षक समिति ने आंदोलन वापस ले लिया. शिक्षक समिति ने विधायक अग्रवाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेश हर्षे और सभी प्रशासकीय अधिकारियों को आभार माना. आंदोलनकारियों में जिलाध्यक्ष संदीप तिडके, विभागीय अध्यक्ष किशोर डोंगरवार, पुरानी पेंशन राज्य अध्यक्ष वितेशस खांडेकर, जिला सरचिटणीस संदीप मेश्राम, महिला अध्यक्ष ममता येडे, राज्य कार्यकारिणी सदस्य शरद पटले, जिला कार्याध्यक्ष मुकेश रहांगडाले, विनोद बडोले, उत्तम टेंभरे, गौतम बांते, अशोक बिसेन, जी.एम. बैस, विपेंद्र वालोदे, राजेंद्र बोपचे, उमेश रहांगडाले, राज कडव, दिलीप लोधी, सतिश दमाहे, यू.जी. हरिणखेडे, शोभेलाल ठाकुर, जीवन मशाखेत्रि, गजानन पाटनकर, राधेश्याम ठाकरे, दिनेश बिसेन आदि उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments