Sunday, September 8, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedशिक्षक हरीश कुमार खत्री हुए “भारतश्री राष्ट्रीय सम्मान 2023” से सम्मानित

शिक्षक हरीश कुमार खत्री हुए “भारतश्री राष्ट्रीय सम्मान 2023” से सम्मानित

गोंदिया. सिंधी शिक्षण संस्था गोंदिया द्वारा संचालित बी एन आदर्श सिंधी विद्या मंदिर हाई स्कूल गोंदिया में कार्यरत सहायक शिक्षक हरीश कुमार दौलतराम खत्री को उनकी शैक्षणिक गतिविधियों,सेवाओं, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए नीति आयोग व डिजिटल इंडिया द्वारा सर्टिफाइड ग्रो भारत फाऊंडेशन इंदौर द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल बी एस सिसोदिया (भारतीय आर्मी) बॉलीवुड कलाकार श्री मुस्ताक खान,एयर वाइस मार्शल एस.सी. बोराडे (इंडियन आर्मी) और अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नेशनल कानफ्रेंस 2023 इंदौर में भारतश्री राष्ट्रीय सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।
शिक्षक हरीश कुमार खत्री, 9 विषयों में एम. ए., बी. एड.,एम फिल,एम कॉम,बीएससी, आयुर्वेदाचार्य,हस्तरेखा शास्त्री, सुजोक थेरेपिस्ट,के साथ ही साथ महाराष्ट्र राज्य अभ्यास मंडल पुणे में भाषांतरकार, विषय विशेषज्ञ, कक्षा 11वीं तथा 12वीं के हिंदी माध्यम की इतिहास और भूगोल पुस्तकों के लेखन,तथा मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत बी.ए, तथा एम. ए. के लगभग 50 से भी अधिक पुस्तकों के लेखन का कार्य कर चुके है।
इसी प्रकार शिक्षक हरीश कुमार खत्री ने कोरोना काल के दौरान ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से अपनी कक्षा के लगभग सभी विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़े रखा साथ ही जिनके पास मोबाइल नहीं था उन विद्यार्थियों के घर तक पहुंचकर शिक्षा का प्रवाह जारी रखा।
इनके उपरोक्त समस्त कार्यों के कारण नेशनल एंटी हरासमेंट फाउंडेशन एवं ग्रो भारत फाउंडेशन द्वारा हरीश कुमार खत्री को भारतश्री राष्ट्रीय सम्मान 2023 देकर सम्मानित किया गया।
इसके पूर्व भी उन्हें समाज गौरव, साहित्य गौरव, महात्मा ज्योतिबा फुले राज्य शिक्षक पुरस्कार, बाबासाहेब अंबेडकर फेलोशिप पुरस्कार, छत्रपति शाहू महाराज बहुजन मित्र पुरस्कार, विदर्भ भूषण पुरस्कार,महात्मा गांधी राष्ट्रीय पुरस्कार, प्रतिष्ठा शिक्षक सेवा रत्न पुरस्कार, केंद्रीय मानवाधिकार संगठन नई दिल्ली द्वारा नेशनल आइडियल टीचर अवार्ड, भाव्या फाउंडेशन जयपुर द्वारा ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2023 आदि विविध सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। शिक्षक हरीश कुमार खत्री को भारतश्री राष्ट्रीय सम्मान 2023 मिलने पर उनकी पत्नी रिया खत्री पुत्र कलश व तनिश, प्रिय मित्र सोनू नागदेव को ,विद्यालय के पूरे स्टाफ, संस्था के सदस्यों, मित्रो,समाज के गणमान्य नागरिकों और विशेष रूप से हजारों विद्यार्थियों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments